फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की आयकर चोरी का अंदेशा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर के सीमेंट-स्टील, कोयला के कारोबार से जुड़े व्यवसायी विपिन और संजीव अग्रवाल के प्रतिष्ठानों, कार्यालयों और आवासों पर सर्च एंड सीजर की कार्रवाई के बाद आयकर महकमे ने करोड़ों की कर चोरी का अंदेशा जताया है। छानबीन के लिए कई अहम दस्तावेज विभागीय टीमों ने कब्जे में लिए हैं। कार्यालयों, प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करीब 37 घंटे बाद शनिवार की शाम खत्म हुई। जबकि, दुर्गाकुंड, लंका और जवाहर नगर स्थित आवासों पर देर रात तक कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन

विभागीय टीम ने यहां से नकदी सहित एक करोड़ मूल्य के आभूषण बरामद किए हैं। कारोबारी के सीए ओपी तुलस्यान के घर पर भी टीम ने दस्तावेजों को खंगाला। अपर निदेशक (जांच) ने बताया कि कार्रवाई जारी है। विस्तृत छानबीन के बाद ही कर चोरी के वास्तविक आंकड़े सामने आएंगे। कारोबारी विपिन और संजीव अग्रवाल का कई राज्यों में सीमेंट, स्टील, कोयला और तेल का कारोबार है।
शुक्रवार की सुबह सात बजे रामनगर, चंदौली और चुनार के अलावा बिहार, झारखंड, असम, कोलकाता और दिल्ली स्थित कारखानों और कार्यालयों पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई शुरू की गई थी। इसके लिए वाराणसी के अलावा लखनऊ, कानपुर, आगरा सहित 15 टीमें लगाई गई थीं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक कारोबारियों की ओर से घोषित आय से अधिक संपत्ति का पता चला है। अपर निदेशक (जांच) अभय ठाकुर ने बताया कि आयकर महानिदेशक (जांच) आशु जैन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। रामनगर और मिर्जापुर के चुनार में सीमेंट पैकेजिंग व स्टील फैक्ट्री, बिहार के कैमूर और रांची में इको सीमेंट फैक्ट्री तथा रोजमेरी सॉल्वेंट प्राइवेट लिमिटेड के अलावा कोलकाता, दिल्ली, असम और झारखंड स्थित प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई देर रात खत्म हो गई। जवाहर नगर, लंका और दुर्गाकुंड स्थित आवास पर कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें