फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की पिटाई मामले में स्कूल को नोटिस0

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोधना गांव स्थित मोती मेमोरियल कान्वेंट स्कूल में फीस न जमा करने पर छात्र की पिटाई करने के मामले में शिक्षा विभाग ने प्रबंधक को करण बताओ नोटिस जारी किया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सही जवाब न मिलने पर स्कूल की मान्यता रद्द भी हो सकती है।
विज्ञापन

मोती मेमोरियल स्कूल में तीन माह की फीस जमा न करने पर प्रबंधक ने सरने गांव निवासी सातवीं कक्षा के छात्र प्रांजल तिवारी पुत्र अजय तिवारी को पीट दिया था। इसकी शिकायत पर पुलिस ने प्रबंधक के खिलाफ अलीनगर थाने में मुकदमा भी दर्ज किया है। इस मामले को शिक्षा विभाग ने भी गंभीरता से लिया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश सिंह ने स्कूल प्रबंधक को नोटिस जारी किया है। बीईओ ने बताया कि यदि जल्द और संतोष जनक जवाब नहीं मिला तो स्कूल की मान्यता रद्द की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें