फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए बिहारी महिला कालेज में हुई बैरिकेडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। निकाय चुनाव में प्रत्याशियों का नामांकन, पोलिंग पार्टियों की रवानगी, मतपेटियों का संग्रह और मतगणना कराने का कार्य नगर स्थित बिहारी महिला डिग्री कालेज में होगा। इसको देखते हुए महिला महाविद्यालय परिसर में बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन

तहसील परिसर में जगह की कमी को देखते हुए उपजिलाधिकारी ने बिहारी महिला महाविद्यालय में नामांकन, मतगणना, पोलिंग पार्टियों की रवानगी और मतपेटियों को रखने की व्यवस्था की है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान 3 से 13 नवंबर तक महाविद्यालय का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके बाद 28 नवंबर से एक दिसंबर तक अधिग्रहित किया जाएगा। मछलीशहर नगर पंचायत एवं मुंगराबादशाहपुर नगरपालिका के उम्मीदवारों का नामांकन अलग-अलग कमरों में कराने की व्यवस्था बनाई गई है। परिसर में केवल प्रत्याशी एवं उनके प्रस्तावकों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। उम्मीदवारों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था कालेज परिसर से सटे रोडवेज बस स्टैंड परिसर में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें