फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर चले कटक से काठमांडू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर की सड़कों पर रेसिंग साइकिल से फर्राटा भरता आठ सदस्यीय दल बुधवार को लोगों के आकर्षण का केंद्र बना। बीसीएसी (भुवनेश्वर साइकिलिंग एंड एडवेंचर क्लब) के ये सदस्य कटक (ओडिशा) से काठमांडू की 12 दिवसीय यात्रा पर निकले हैं। इनका दावा है कि 1450 किलोमीटर का सफर वे महज 12 दिन में पूरा कर लेंगे। क्लब का उद्देश्य साइकिलिंग को बढ़ावा देना है ताकि पर्यावरण स्वस्थ और हरा-भरा बन सके। यह दल 871 किलोमीटर का सफर महज छह दिन में तय कर वाराणसी पहुंचा। दल के सदस्य एक दिन में 100 से 140 किलोमीटर तक का सफर तय करते हैं। वाराणसी से यह दल आजमगढ़ के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन

जल की रवानगी से पहले महेशपुर स्थित सिल्वर ग्रोव स्कूल में आठ सदस्यीय दल का स्वागत नन्हें-मुन्ने बच्चों ने किया। कटक से काठमांडू के लिए चले इस दल में आईपीएस संजीव पांडा, उद्यमी अजय कुमार नंदा, प्रो. गोपाल कृष्ण साहू, उद्यमी अक्षय पद्म महापात्रा, प्रो. कुमार देवदत्त, उद्यमी मनोज कुमार प्रुस्टी, स्वतंत्र पत्रकार संतोष कुमार राउत, रेलवे पुलिस सेवा से जुड़े अमित कुमार पैकरे शामिल हैं। विद्यालय की निदेशक रचना श्रीवास्तव तथा आनंद श्रीवास्तव, प्रबंधक मोहित श्रीवास्तव ने उन्हें शुभकामना दी। छात्र-छात्राओं ने उनकी यात्रा के दौरान मिले अनुभवाें से जुड़े सवाल पूछे। वंदना चतुर्वेदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अंशुमान देव गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, रुद्रेश मिश्रा, अनिल आर्या, रितेश श्रीवास्तव, विभा शुक्ला तथा आकांक्षी गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें