फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की नर्सरी के लिए मुफीद मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मानसून ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को कुछ इलाकों में झमाझम बारिश तो कहीं पर बूंदाबांदी हुई। मौसम का रुख देख किसान खुश हैं। धान की नर्सरी के लिए यह मौसम अनुकूल है। किसान नर्सरी डालने की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

जिन किसानों ने लंबे समय की धान की प्रजाति की नर्सरी डाली थी, उसके लिए बारिश फायदेमंद होगी। बारिश के बाद रोहनिया में धान की नर्सरी डालने के साथ ही बाजरा, मक्का और पशुओं के चारे की बुआई शुरू हो गई है। जिन किसानों की धान की नर्सरी तैयार है, वे उसे (सांडा) रोपने की तैयारी में जुट गए हैं। बखरिया के गुड्डु सिंह, कोरौता केआशीष राय और वीरेंद्र सिंह का कहना है कि धान का बीज उपलब्ध नहीं है। बाजार से खरीदकर नर्सरी अब डाली जाएगी। चिरईगांव के जाल्हूपुर के प्यारेलाल और कमौली के दिनेश सिंह का कहना है कि अभी बारिश उतनी नहीं हुई लेकिन नर्सरी डालने के लिए मौसम अनुकूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें