फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्मार्ट और क्लाइमेट फ्रेंडली कृषि तकनीक सिखाने बीएचयू आएंगे अमेरिका समेत 23 देशों के 500 वैज्ञानिक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका, मेक्सिको, फिलीपींस, सर्बिया समेत 23 देशों के 500 वैज्ञानिक बीएचयू में स्मार्ट और क्लाइमेट फ्रेंडली कृषि की तकनीक सिखाएंगे। बीएचयू में 5 से 7 फरवरी के बीच जलवायु-अनुकूल कृषि पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होगा। कृषि में नई तकनीक और सतत विकास को एक साथ लेकर चलने के लिए ये काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीएचयू के आनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग और अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (इरी) फिलिपींस मिलकर इसका आयोजन करा रहे हैं। इसकी थीम इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन क्लाइमेट रेजिलिएंट एग्रीकल्चर फार सस्टेनेबल डेवलपमेंट: इनोवेशन एंड सॉल्यूशन होगी। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संपूर्ण विश्व का ध्यान जलवायु परिवर्तन की ओर आकृष्ट करना और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए कृषि में नवाचार तकनीकी और नीतिगत समाधान पर विचार विमर्श होगा।

इस सम्मेलन के संयोजक और आनुवंशिकी व पादप प्रजनन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर श्रवण कुमार सिंह और आयोजन सचिव डॉ. जे जार्बन ने बताया कि 23 देशों के 500 वैज्ञानिकों के साथ ही शिक्षाविद, नीति-निर्माता, उद्योग विशेषज्ञ, शोधार्थी और प्रगतिशील किसान एक ही मंच पर एक साथ होंगे।
विज्ञापन


एआई और मशीन लर्निंग पर होगा फोकस
सम्मेलन में जलवायु स्मार्ट कृषि, सतत फसल उत्पादन प्रणाली, जीनोमिक्स एंड ब्रीडिंग इनोवेशन, कृषि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का उपयोग, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और कृषि में उद्यमिता जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा होगी। इस सम्मेलन की आधिकारिक वेबसाइट https://iccra2026.eventsdashboard.in/ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें