फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू के निशुल्क सिविल सेवा कोचिंग में आवेदन की तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के सिविल सेवा (प्रारंभिक और मुख्य) परीक्षा 2025-26 के लिए निशुल्क कोचिंग के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 जनवरी कर दी गई है। डाॅ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र के तहत अनुसूचित जाति (एससी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। कुल 100 सीटें हैं, जिनमें 70 फीसदी सीट अनुसूचित जाति और 30 फीसदी सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। महिला अभ्यर्थियों के लिए 30 फीसदी सीटें आरक्षित हैं। प्रवेश परीक्षा शुल्क 250 रुपये निर्धारित है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योग्य अभ्यर्थी डिटेल सूचना के लिए विश्वविद्यालय के पोर्टल https://www.bhu.ac.in/dace पर देखें। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 10 जनवरी थी। प्रवेश परीक्षा की निर्धारित तिथि जल्दी ही घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें