10 हजार से एक लाख की पेनाल्टी का प्रावधान
पिछले वर्षों में जिन संस्थानों से टैक्स वसूला गया था, उनके पुराने दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं। टीडीएस अधिकारी प्रवीण कुमार के अनुसार, टीडीएस की राशि 30 दिनों के भीतर जमा करना अनिवार्य है और नियमों के उल्लंघन पर 10 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक की पेनाल्टी लगाई जा सकती है।
टीडीएस को लेकर विभागों और आम लोगों को जागरूक किया गया है। कई बार लोग रिटर्न में ठीक तरीके से टीडीएस दाखिल नहीं कर पाते हैं, जिसके कारण उनका टीडीएस नहीं दिख पाता है। - अनिरुद्ध कुमार, आयकर अधिकारी
छह पॉइंट पर होगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सात जनवरी को पहली बार काशी आ रहे हैं। उनके आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी की रूपरेखा शुक्रवार को सिगरा स्टेडियम में हुई बैठक में तय की गई। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि महानगर के पदाधिकारी ढोल नगाड़े, डमरू दल, शंख ध्वनि के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष गोरखपुर से चलकर गाजीपुर होते हुए शाम पांच बजे वाराणसी पहुंचेंगे। स्वागत के लिए महानगर में 6 पॉइंट बनाए गए हैं। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पहला पॉइंट आशापुर फ्लाईओवर के पास, दूसरा पॉइंट पहड़िया मंडी गेट के पास, तीसरा पॉइंट काली माता मंदिर, चौथा पॉइंट पुलिस लाइन चौराहा, पांचवा पॉइंट कचहरी गोलघर चौराहा और छठा पॉइंट सर्किट हाउस गेट बनाया गया है। प्रत्येक पॉइंट पर एक जन प्रतिनिधि भी स्वागत में रहेंगे। बैठक को क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, आयुष राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने भी संबोधित किया। संचालन राहुल सिंह और धन्यवाद प्रकाश जिला अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा ने किया।