बुद्धवार रात मिर्जापुर जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में खाना खाने से करीब 50 छात्रों की हालत बिगड़ गई। प्रिंसिपल ने बातचीत के दौरान बताया कि खाना खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों को पेट दर्द और उलटी होने लगी। स्कूल स्टाफ ने तुरन्त एंबुलेंस को बुलाया और छात्रों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चिकित्सा अधिकारी के अनुसार छात्रों को खराब खाने के कारण फूड पॉयजनिंग हो गई। खाने में छात्रों को मैस में बनी अरहर की दाल, रोटी चावल और सब्जी दी गई थी। सभी बच्चों की हालत अब ठीक बताते हुए उन्हें अब अस्पताल से भेज दिया है।
बच्चों को रात में दिए गए भोजन का सैंपल जांच करवाने के लिए बनारस भेजा गया है। हालांकि, छात्रों के घरवाले घटना के लेकर कॉफी भड़के हुए हैं।