फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बीएचयू में सुरक्षाकर्मियों के सामने 50 छात्रों ने तोड़े नई कार के शीशे, चालक जान बचा एनसीसी यूनिट में भागा

Tue, 16 Sep 2025 02:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: बीएचयू में खुलेआम कार में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया। एनसीसी के गेट के सामने सुरक्षा कर्मियों के मौके पर होने के बावजूद कार का शीशा तोड़ा गया।
विज्ञापन
वाराणसी में बीएचयू में कार में तोड़फोड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में बीएचयू में सुरक्षा तंत्र के सामने कैंपस में खुलेआम नई कार में तोड़फोड़ की गई। आरोप है कि मुंह बांधकर करीब 50 की संख्या में ये छात्र बिड़ला हॉस्टल से नरिया रोड पर पहुंचे। 
विज्ञापन


यहां एनसीसी के गेट के सामने सुरक्षा कर्मियों के मौके पर होने के बावजूद कार का शीशा तोड़ डाला। हाथ में बैट और बेल्ट निकाल कर कार के सभी शीशे को तोड़ा और कार चालक को भी मारने की कोशिश की गई, लेकिन कार चालक अपनी जान बचाकर एनसीसी ऑफिस में घुस गया। 

इसे भी पढ़ें; Navami Shradh 2025: काशी में गंगा के तट पर 13 हजार अजन्मी बेटियों का हुआ श्राद्ध, की गई मोक्ष की कामना
विज्ञापन


यह देख छात्र वहां भी घुसने की कोशिश करने लगे मगर तब तक सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। इस बीच नरिया से लेकर एलबीएस हॉस्टल तक जाम जैसी स्थिति बन गई। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बीएचयू का कोई पूर्व छात्र कार लेकर आया था, लेकिन उसकी वर्तमान छात्रों के संग पुरानी रंजिश चल रही थी। आज मौका पाकर मुंह बांधे छात्रों ने जमकर हमला बोल दिया। हालांकि किसी को चोट नहीं आई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें