मुख्य यजमान लीला समिति के प्रधानमंत्री कन्हैयालाल यादव रहे। चयनित मूर्ति पात्रों को तिलक कर माल्यार्पण किया गया। रामायण मंडली ने मानस पोथी की पावन प्रति को नमन कर बालकांड के पांच दोहे गाए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
श्री आदि रामलीला लाट भैरव वरुणा- संगम काशी की प्राचीन रामलीला का शुभारंभ मुकुट पूजन के साथ हुआ। विशेश्वरगंज स्थित लीला स्थल पर 482 वें संस्करण की लीला के प्रथम दिन नए- पुराने लीला प्रेमियों ने मंगलाचरण का सस्वर गान किया।
विज्ञापन
व्यास दयाशंकर त्रिपाठी के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत मुकुट पूजन आरंभ हुआ। मुख्य यजमान लीला समिति के प्रधानमंत्री कन्हैयालाल यादव रहे। चयनित मूर्ति पात्रों को तिलक कर माल्यार्पण किया गया। रामायण मंडली ने मानस पोथी की पावन प्रति को नमन कर बालकांड के पांच दोहे गाए। अगले 22 दिनों तक झाल- मंजीरे की झंकार के बीच मानस के दोहे व चौपाइयों की गूंज सुनाई पड़ेगी।
प्रसंगानुसार निर्धारित स्थल पर लीला का मंचन किया जाएगा। तुलसीदास के समकालीन संत मेधा भगत द्वारा स्थापित प्राचीन लीला की विशेषता है कि यहां राजसी लीला अर्थात बाल लीला का मंचन नहीं होता। प्रभु श्री राम के जीवन के संघर्षों से जुड़ी गाथाओं को सर्वसमाज के कल्याणार्थ प्रस्तुत किया जाता है।
विज्ञापन
मंगलवार को स्वरूप शृंगार व राजगद्दी की तैयारी की लीला होगी। इस अवसर पर संतोष साहू, श्यामसुंदर, मुरलीधर पांडेय, रामप्रसाद मौर्य, गोविंद विश्वकर्मा, धर्मेंद्र शाह, शिवम अग्रहरि रहे।