फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ध्रुपद मेले में पांच देशों के 50 कलाकार लगाएंगे हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महाशिवरात्रि पर गंगा किनारे तुलसीघाट पर पांच दिवसीय 52वां अंतरराष्ट्रीय ध्रुपद मेला 11 फरवरी से शुरू हो रहा है। इसमें देश-विदेश के 50 से अधिक कलाकार गायन और वादन से भगवान शिव की आराधना करेंगे। काशी राज परिवार के कुंवर अनंत नारायण सिंह और संकटमोचन मंदिर के महंत और मेला संयोजक प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। समापन महाशिवरात्रि पर होगा।
विज्ञापन

महाराज बनारस विद्या मंदिर न्यास एवं ध्रुपद समिति की ओर से देशभर के प्रसिद्ध घरानों के नामचीन कलाकारों अपने गायन और वादन से सभी भगवान शिवशंकर की महिमा गान करेंगे। प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने बताया कि प्रतिदिन 10 से 12 कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। इसमें अमेरिका, डेनमार्क, रूस, इंग्लैंड सहित पांच देशों के कलाकार भी हाजिरी लगाएंगे। डागर, दरभंगा, पश्चिम बंगाल घराने सहित विभिन्न घरानों के ध्रुपद सहित वादन के कलाकार भाग लेंगे। ध्रुपद गायक पद्मश्री प्रो. ऋत्विक सान्याल, वसीफुद्दीन डागर, पं. प्रेम कुमार मलिक आदि के अलावा रवींद्र गोस्वामी सुरबहार सहित अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। उन्होंने बताया कि ध्रुपद मेला 1975 में संकटमोचन मंदिर के पूर्व महंत प्रो. वीरभद्र मिश्र और पद्मश्री पं. राजेश्वर आचार्य के संयोजक में भावप्रभा संस्थान ने शुरू किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें