फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की किल्लत: वाराणसी के इस इलाके में 15 दिन से 45000 लोग परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान

Mon, 20 May 2024 06:57 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से काशीवासी परेशान हैं। इसी बीच जिले के पांडेयपुर वार्ड के कई इलाकों में 15 दिन से पानी नहीं आने से 45000 लोग प्रभावित हैं। लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो सका। 
विज्ञापन
पानी की किल्लत से परेशान महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के पांडेयपुर वार्ड के कई इलाकों में 15 दिन से पानी नहीं आ रहा है। लोगों की शिकायत के बाद भी अब तक समाधान नहीं हुआ। अर्दली बाजार, टकटकपुर, सदगुरू मेडिकल स्टोर के बगल वाली गली, महावीर मंदिर चौराहा के आसपास पानी के लिए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन


क्षेत्र की संगीता, मनीषा देवी, चंदना सैनी, रिता सैनी, सुमन सैनी, माधुरी सैनी ने कहा कि जेई से फोन पर बातचीत हुई है, लेकिन कुछ नहीं हुआ। गर्मी शुरू होने से पहले जलकल व जल निगम के अधिकारी दावा करते हैं कि वरुणा पार व सिस वरुणा के क्षेत्रों में पानी की समस्या नहीं होगी, लेकिन समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं। सारनाथ में 100 एमएलडी की क्षमता वाले डब्ल्यूटीपी संचालित होने के बाद भी फायदा नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले अधिकारी

पानी की समस्या दूर कराई जा रही है। कुछ जगहों पर खोदाई कर पानी के प्रेशर की जांच की जा रही है। जल्द ही लोगों को पानी मिलेगा। कुछ जगहों पर टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है।
ओपी सिंह, सचिव जलकल

क्या कहते हैं लोग
  • गर्मी में पानी की समस्या बढ़ी है। जलकल विभाग से समस्या का समाधान करने को कहा जाता है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - माधुरी सैनी, महावीर मंदिर
  •  
  • महावीर मंदिर के आसपास पानी की समस्या है। हैंडपंप खराब है, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। शिकायत भी कर चुके हैं। - रीता, टकटकपुर
  •  
  • हर साल गर्मी में पानी की समस्या होती है। ठोस व्यवस्था होनी चाहिए ताकि जनता को पानी की समस्या से निजात मिल सके। सुरभि, अर्दली बाजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें