फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के बाबतपुर एयपोर्ट से जुड़ेंगे 45 शहर, 2500 रुपये होगा किराया

Sat, 08 Apr 2017 02:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
aeroplane
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे की री -कारपेटिंग से पहले सस्ती और नई उड़ान सेवाएं मुहैया कराने की दिशा में नागर विमानन निदेशालय ने कदम बढ़ा दिया है। इसके तहत देश के 45 छोटे-बड़े शहरों को उड़ान सेवाओं से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


देश में हवाई यात्रा के विस्तार की दिशा में यह एक बड़ी पहल है, जिसे नए वित्तीय वर्ष में लागू कर दिया जाएगा। लंबे इंतजार के बाद वाराणसी से चेन्नई के बीच सीधी उड़ान सेवा आने वाले दिनों में शुरू होने के संकेत मिले हैं।

नागर उड्डयन निदेशालय के आदेश के अनुपालन में विमानन कंपनियों ने सस्ती उड़ान सेवाओं की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। अब सिर्फ 2500 रुपये में एक घंटे का हवाई सफर तय किया जा सकेगा।
विज्ञापन

सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के जरिए बाबतपुर एयरपोर्ट से देश के 45 छोटे-बड़े शहरों को उड़ान सेवा से जोड़ने की पहल होगी। वाराणसी से सस्ती उड़ान सेवा की शुरुआत होने से देश-दुनिया से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।

बाबतपुर एयरपोर्ट से मौजूदा समय दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, खजुराहो, हैदराबाद सहित अन्य हवाई अड्डों के लिए उड़ानें हैं। लेकिन अब चार दर्जन शहरों को जोड़ने वाले 70 हवाई अड्डों के 128 रूटों पर एयरलाइन की हवाई सेवाएं उपलब्ध होगी।
Trending Videos
विज्ञापन

वाराणसी-नागपुर-चेन्नई के बीच सीधी उड़ान सेवा जल्द

aeroplane
पीएमओ के निर्देश पर उड्डयन मंत्रालय ने घरेलू विमानन कंपनियों को वाराणसी -नागपुर-चेन्नई के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू कराने का प्रस्ताव भेजा है। इसकी पुष्टि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय की ओर से भेजे गए एक पत्र से हुई है।

समृद्ध भारत न्यास के प्रधान न्यासी डॉ. वाचस्पति त्रिपाठी ने इस उड़ान सेवा के लिए पीएमओ को पत्र लिखा था। बाबतपुर एयरपोर्ट के कार्यवाहक निदेशक आरके वर्मा ने कहा कि स्पाइस जेट, एयर इंडिया, जेट एयर वेस, इंडिगो सभी विमानन कंपनियां एक घंटे की हवाई यात्रा निर्धारित 2500 रुपये में कराएंगी। नागर विमानन महानिदेशालय ने इसकते लिए निर्देश जारी कर दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें