फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 44 डिग्री तापमान, दो किलोमीटर में दो घंटे जाम, बिलबिलाते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम में फंसकर दो घंटे तक थम गई पहिए की रफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। शहर में सोमवार को कई जगहों पर लोग घंटों जाम में फंसकर कराह उठे। 44 डिग्री तापमान और आसमान से बरस रही तपिश में जाम लोगों के सब्र का इम्तहान लेता रहा। लहरतारा बौलिया से पुल तक सुबह 11 के बाद दोपहर 1 बजे तक लोग जाम में फंसे रहे। स्थिति यह रही कि 5 मिनट का सफर 20 में तय हुआ। दो घंटे तक पहिए की रफ्तार थम गई। जाम में फंसे लोग पसीने से पसीने से तरबतर होकर छांव के लिए छटपटाते नजर आए।जाम का मुख्य कारण लहरतारा पुल के पास चल रहा निर्माण कार्य सामने आया। साथ ही लहरतारा के पास निजी बस स्टैंड से बसों के बेतरतीब तरीके से निकलने के कारण जाम लगा रहा। निर्माण के चलते दो किमी तक गाड़ियों की लाइन लगी रही। पैदल वालों को भी निकलने के लिए जगह नहीं रही। हैरानी की बात यह रही कि इतनी व्यस्त सड़क और निर्माण कार्य के बावजूद मौके पर यातायात नियंत्रित करने के लिए महज दो होमगार्ड समेत चार पुलिसकर्मी ही थे। पुलिस बल की कमी के कारण हालात बेकाबू हो गए और वाहन रेंगने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

जाम की सूचना पर मौके पर लहरतारा आरओबी पर टीआई समेत 6 पुलिसकर्मियों को भेजकर यातायात को सामान्य कराया गया। साथ ही यहां जाम क्यों लग रहा है, इसकी जांच कर निस्तारण किया जाएगा। - अंशुमान मिश्रा, एडीसीपी ट्रैफिक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें