फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरा क्षेत्र में पूरी रात गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिगरा सहित आसपास के इलाकों में पूरी रात बिजली गुल रही। वहीं कई अन्य इलाकों में भी ट्रांसफार्मर जलने सहित अन्य कारणों से बिजली कटौती झेलनी पड़ी। शहरवासियों को इसके चलते समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर निगम के पास शुक्रवार की शाम को पोल से गिरकर संविदकर्मी की मौत के बाद पूरी रात सिगरा व आसपास का इलाका अंधेरे में रहा। संविदाकर्मी की मौत के बाद पोल पर कोई अन्य कर्मी फाल्ट बनाने के लिए तैयार ही नहीं हुआ। भोर में विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। इसकी वजह से समस्या का सामना करना पड़ा।
शंकुलधारा उपकेंद्र से जुड़े काशी इंक्लेव के पास मोबाइल ट्राली को हटाकर ट्रांसफार्मर लगाया गया। इसकी वजह से एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। भदैनी उपकेंद्र से जुड़े चेतमढ़ी तिराहे के पास 400 केवीए की मरम्मत कराने के लिए सवा घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रखी गई। इसकी वजह से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। कबीर नगर उपकेंद्र से जुड़े किरहिया तिराहे के पास 400 केवीए परिवर्तक की लीड में आग लगने के कारण मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। इसकी वजह से एक घंटे तक बिजली कटी रही। करौंदी उपेकंद्र से जुड़े पैनल में फ्लैशिंग के कारण लाइन ट्रिप हो गई। इसकी वजह से 11 केवी करौंदी तथा 11 केवी चितईपुर बंद की गई। एक घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। टाउन हाल उपकेंद्र से निकले रामघाट फीडर पर ठठेरी बाजार में लगे ट्रंासफार्मर में आग लग गई। इसकी वजह से दोपहर बाद 2:20 से 2:20 तक सप्लाई बाधित रही। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें