फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलमार्ग से निर्यात की संभावनाएं तलाशीं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लघु उद्योग भारती काशी की रजत जयंती समारोह के अवसर पर ‘अम्मा’ इंडिया (इंडिया एग्रीकल्चरल मशीनरी मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन) के सहयोग से लहुराबीर स्थित होटल में जल परिवहन पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। बांग्लादेश सहित अन्य देशों में जल परिवहन के सहारे कृषि यंत्रों के निर्यात की संभावनाओं पर मंथन हुआ। ई-वे बिल और जीएसटी से जुड़ी जानकारियों भी साझा की गईं। इस दौरान प्रवासी भारतीयों का सम्मान भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग भारती के अध्यक्ष राजेश सिंह ने की। उपनिदेशक अरविंद कुमार ने जल परिवहन की बारीकियों से उद्यमियों को अवगत कराया। डिप्टी डायरेक्टर फॉरेन ट्रेड अमित कुमार ने पंजीकरण से लेकर विदेशों में व्यापार की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। वर्ष भर संगठन के उद्यमियों के हित के लिए किए गए कार्यों का प्रस्तुतीकरण दिया गया। प्रवासी भारतीय डॉ. एकेमल्ल और डॉ. शशि मल्ल (इंग्लैंड में रह रहे हैं) को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि कोआर्डिनेटर टेकिभनकल एडवाइजर अम्मा इंडिया के सुरेंद्र सिंह ने जीएसटी रिफंड में आ रही दिक्कतों को उठाया। कार्यक्रम का संचालन सुमित अग्रवाल व नीरज पारिख ने किया। उद्यमियों को उद्यम प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए गए। अम्मा इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालचंद्र बाबू, सुशील अग्रवाल, कुमार कार्तिकेय, सुमित अग्रवाल, नमित पारिख, मनोज गुप्ता, दिनेश गुप्ता, ज्ञानेश्वर गुप्ता और जीतेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें