फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा काउंटर के सामने ही कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अस्पतालों में मेडिकल वेस्ट के निस्तारण और स्वच्छता समेत अन्य समस्याओं पर दिए गए निर्देशों का कोई असर नहीं दिख रहा है। सोमवार को यूपी एनजीटी के चेयरमैन के नेतृत्व में टीम के दौरे के बाद भी महिला अस्पताल कबीरचौरा में स्थिति जस की तस दिखी। यहां दवा काउंटर के सामने ही कूड़ा फेंका जा रहा है। दवाओं के पैकेट, गंदे कपड़े और पॉलिथीन फेंके जाने से मरीजों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

यूपी एनजीटी मानीटरिंग कमेटी के चेयरमैन हाईकोर्ट के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवी प्रसाद सिंह के नेतृत्व में टीम प्रदेश में अलग-अलग जगहों का दौरा कर व्यवस्थाओं की हकीकत जान रही है। सोमवार को बीएचयू अस्पताल, ट्रामा सेंटर, हेरिटेज और मंडलीय अस्पताल के निरीक्षण में खामियां मिली थीं। चेयरमैन ने अस्पतालों में सफाई पर विशेष ध्यान देने, कूड़ा खुले में न फेंकने का निर्देश दिया था, लेकिन इन निर्देशों का असर नहीं दिखा। महिला अस्पताल में दवा काउंटर के पास ही कूड़ा फेंका जा रहा है। यह हाल तब है जब बगल में गर्भवती महिलाओं की ओपीडी और जांच केंद्र हैं। बीएचयू अस्पताल में मानसिक रोग विभाग के सामने कूड़ा डाला जा रहा है। हालांकि सोमवार की तुलना में मंगलवार को यहां कुछ सफाई दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें