फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 राज्यों के 105 युवाओं ने सीखे नेतृत्व के गुण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा सेठ एमआर जैपुरिया स्कू ल्स बनारस के बाबतपुर कैंपस में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय युवा नेतृत्व संगम कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ। इस कार्यक्रम में 13 राज्यों के 105 युवाओं ने तीन दिनों में नेतृत्व, जीवन कला व सफलता से जुड़े विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठाया। मुख्य अतिथि बाबतपुर एयरपोर्ट के निदेशक अनिल कुमार राय ने प्रतिभागियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की बात कहते हुए युवा पीढ़ी को पर्यावरण का भविष्य बताया।
विज्ञापन

इसके पहले प्रशिक्षण के अंतर्गत कॉन्क्लेव में झारखंड, उड़ीसा, बंगाल, असम, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली व अन्य राज्यों से आए प्रतिभागियों की दस-दस बच्चों की टीमों को उभरते बनारस विषय पर एक प्रोजेक्ट तैयार करना था। समापन समारोह के अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान करने के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्र्यक्रम में अनिल के जाजोदिया, निशा चांडक, हर्ष सुल्तानिया व सुमित जालान ने युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया। बीणा समूह जयपुर के अध्यक्ष केसी मालू ने बच्चों को भारतीय संस्कृ ति व संगीत की बातें साझा की। अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कपिल लाखोटिया ने की। संचालन हेमंत सिंघल, पूजा लोहिया, संयोजन मनीष लोहिया, पुनीत अग्रवाल, इशांक शाह, रीना तुलस्यान ने किया। इस अवसर पर जैपुरिया स्कूल्स बनारस के अध्यक्ष दीपक बजाज, रवि अग्रवाल, बलराम सुल्तानिया, दिनेश चांडक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें