फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को पुलिस बताकर कर रहे थे वसूली, गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। खुद को पुलिस बताकर मालवाहकों से अवैध वसूली करने वाले दो युवक शुक्रवार को राजघाट पुल से गिरफ्तार किए गए। दोनों की शिनाख्त चंदौली के मुगलसराय थाना के बहादुरपुर गांव के अजय प्रकाश पांडेय और लवकुश के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

राजघाट चौराहे पर इंस्पेक्टर आदमपुर राजीव कुमार सिंह अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मिर्जापुर निवासी मालवाहक चालक प्रमोद ने इंस्पेक्टर आदमपुर को सूचना दी कि बाइक सवार दो युवक राजघाट पुल पर खुद को पुलिसकर्मी बता कर मालवाहकों के चालकों से पैसे ले रहे हैं। दोनों युवकों ने उससे पांच हजार रुपये मांगा और काफी हुज्जत के बाद सात सौ रुपये लेकर छोड़ दिया। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर आदमपुर ने दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि जीटी रोड पर आमतौर पर पुलिस नहीं दिखाई देती है। इसी वजह से दोनों छोटे मालवाहकों को रोक कर उनके कागजात चेक करते थे और फिर कोई न कोई कमी बताकर रुपये ऐंठ कर छोड़ देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें