फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां का खून से लथपथ शव देख अचेत हुए दोनों बेटे

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर। राजवारी गांव में मीना निषाद की हत्या के बाद शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन से लौट कर घर आए उसके दोनों बेटों विकास और विशाल ने खून से लथपथ मां का शव देखा तो अचेत हो गए। ग्रामीणों ने दोनों के मुंह पर पानी के छींटे मारे तो उन्हें होश आया। इसके बाद दोनों कमरे में जाकर औंधे मुंह गिर पड़े। पुलिस आई और लगभग दो घंटे बाद दोनों को कमरे से बाहर निकाल कर उनका प्राथमिक उपचार कराया गया तब जाकर दोनों बच्चे रोये।
विज्ञापन

उधर, चौथी की मां परमा बार-बार यही कहते हुए बिलख रही थी कि अब बुढ़ापेे में उसका और दोनों बच्चों का ख्याल कौन रखेगा। पूरा परिवार बिखर गया। वहीं, वारदात से राजवारी गांव के ग्रामीण सन्न थे। परिजनों ने बताया कि हिरासत में लिए गए प्रदीप के घर आने का मीना विरोध करती थी। इसके बावजूद वो मीना के दोनों बेटों के साथ लगा रहता था। ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिस मामले का सही खुलासा करे और आरोपी को फांसी की सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें