फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता बाधित होने पर कर्मचारियों को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराण्सी। कतुआ पूरा क्षेत्र में पीपल का पेड़ गिरने से रास्ता बाधित हो गया। सुबह नगर निगम के दो कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पेड़ बड़ा होने से मजदूरों को लाने की बात करने पर लोग भड़क गए और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। अधिकारियों के मौके पर पहुंचने पर कर्मचारियों को छोड़ा।
विज्ञापन

कतुआपुरा में रविवार की रात में एक पीपल का पेड़ गिर गया। इसकी शिकायत नगर निगम से की गई। करीब 11 बजे नगर निगम के उद्यान अधिकारी ने दो कर्मचारियों को पेड़ हटाने के लिए भेजा। पेड़ बड़ा होने से कर्मचारियों ने कहा कि कुछ कर्मचारी और आएंगे तभी पेड़ हट पाएगा। इस पर लोगों ने कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसकी जानकारी मिलते ही नगर निगम के उद्यान अधीक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने पेड़ को हटवाने का आश्वासन दिया। बावजूद लोग नहीं माने। उद्यान अधीक्षक ने मजदूरों को बुलाकर पेड़ कटवाने लगे। तब लोगों का गुस्सा शांत हुआ। उद्यान अधीक्षक कृपा शंकर पांडे ने बताया कि पेड़ इतना विशालकाय था कि वह एक दो लोगों के बस का नहीं था। मजदूरों को लगाकर देर रात तक पूरे पेड़ को हटवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें