फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में मारपीट, छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पुरानी रंजिश में सोमवार को एक बार फिर से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्राें के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के एक छात्र बुरी तरह घायल हो गया। उसके सिर में चोटें आईं हैं। घायल छात्र ने मारपीट करने वालों के खिलाफ सिगरा थाने में तहरीर दी है। घटना सोमवार पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे वाणिज्य संकाय के पास की है।
विज्ञापन

बीए मास कॉम द्वितीय वर्ष के छात्र गुरु प्रकाश सिंह का आरोप है कि बीए मास कॉम के छात्र अंकित मिश्रा, बीए तृतीय वर्ष के छात्र परजेश यादव समेत आलोक उपाध्याय व जसविंदर सिंह ने डंडे से उसकी पिटाई की। आलोक उपाध्याय व जसविंदर सिंह बाहरी छात्र हैं। दरअसल गुरु प्रकाश सिंह और उसके साथियों के बीच इन छात्रों की करीब पांच महीने किसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर सोमवार को ये मारपीट हुई। घायल गुरु प्रकाश की तहरीर पर मारपीट करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें