फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के मजदूर की पत्नी के नाम के सिम से की गई कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जंगमबाड़ी निवासी व्यापारी अरविंद तिवारी को पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के नाम से जिस सिम से कॉल कर रंगदारी मांगी गई, उसे लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में रहने वाले एक मजदूर की पत्नी के नाम से खरीदा गया है। लखनऊ पुलिस मजदूर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर, जिले की भी एक पुलिस टीम लखनऊ पहुंच गई है। जिस सिम से कॉल की गई, वह जेल तक कैसे पहुंची। उससे हाल के दिनों में और कहां-कहां, किससे बातचीत हुई, इसका भी पूरा ब्यौरा जुटाया जा रहा है। साथ ही, सोमवार को पुलिस ने शिकायतकर्ता अरविंद से फिर पूछताछ कर प्रकरण से जुड़े साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

दशाश्वमेध थाना अंतर्गत जंगमबाड़ी निवासी अरविंद तिवारी के मोबाइल पर नौ जून को गायत्री प्रसाद प्रजापति के नाम से कॉल आई थी। अरविंद के अनुसार उनसे कहा गया कि सोनभद्र के 2014 के बालू खनन के टेंडर का कमीशन लखनऊ जेल आकर पहुंचा जाओ। कमीशन न पहुंचाने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। अरविंद की तहरीर पर 30 जून को दशाश्वमेध थाने में गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया गया। इस बारे मेें एसपी सिटी ने बताया कि तफ्तीश जारी है। पुलिस की एक टीम लखनऊ गई है। साक्ष्यों के आधार पर मामले में जल्द ही प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें