फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी हितों की रक्षा से ही देश का विकास संभव: अनिल राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। व्यापारिक हिताें की अनदेखी कर देश का विकास संभव नहीं है। जीएसटी से व्यापार में सरलता आई है। खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में भी चार लाख करोड़ की लागत से कई देशी-विदेशी इकाइयां स्थापित होने जा रही जिसमें कई उद्योग पूर्वांचल में लगेंगे। यह बातें जीएसटी की वर्षगांठ पर युवा काशी बिस्कुट एंड कांफेक्शनरी व्यापार मंडल व वाराणसी व्यापार मॉडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री अनिल राजभर ने कही।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी को लेकर व्यापारियों को जिस तरह की समस्याएं हो रही है वो अपने सुझाव प्रधानमंत्री तक पहुंचाए। प्रधानमंत्री जीएसटी में बदलाव के लिए तैयार रहते हैं। वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि जीएसटी में जैसे 20 लाख तक की सीमा को समाप्त कर दी गई है वैसे कुटीर उद्योगों को रियायत की जरूरत है। इस दौरान व्यापारियों ने जीएसटी में आने वाली समस्याओं को साझा किया। व्यापारियों ने अधिकारियों के रवैए पर नाराजगी जताई। इस दौरान युवा अध्यक्ष जय निहलानी, महामंत्री मनीष गुप्ता, रमेश निरंकारी, सुशील लखमानी, अचल मौर्या, सचिन मौर्या, शाहीद, जित्तन चौधरी, विकास गुप्ता, प्रमोद अग्रहरी, कवींद्र जायसवाल, विश्वनाथ दूबे, ओमप्रकाश गुप्ता, राजेश वर्मा, पवन गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, सत्यप्रकाश, मनोज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें