फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 को चुने जाएंगे एकमा के पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) की 27 जून को वार्षिक साधारण सभा की तिथि घोषित होते ही एकमा के नए अध्यक्ष के नाम पर मंथन शुरू हो गया है। बैठक में अध्यक्ष समेत उपाध्यक्ष, मानद सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के नामों की घोषणा होगी। परंपरा के अनुसार, एकमा के पांच पूर्व अध्यक्षों का पहले पैनल बनाया जाएगा जो बंद कमरे में आपसी विचार विमर्श से नए पदाधिकारियों का चयन कर साधारण सभा में घोषणा करेंगे।
विज्ञापन

एकमा अध्यक्ष का कार्यकाल दो वर्ष का होता है। बाइलाज के अनुसार, एक अध्यक्ष लगातार दो टर्म तक अध्यक्ष बने रह सकता है। देखा जाए तो वर्तमान अध्यक्ष गुलाम सर्फुद्दीन अंसारी और मानद सचिव पीयूष बरनवाल का पहला टर्म पूरा हो रहा है। ऐसे में कई लोग मान कर चल रहे हैं कि अध्यक्ष और मानद सचिव को दो वर्ष का समय और मिल सकता है। एकमा के ये दो पद खासे प्रमुखता वाले हैं। इसलिए चर्चाओं में इन्हीं दो पदों पर चर्चा अधिक हो रही है। इंडस्ट्री के लोगों में एक सोच यह भी बनी है कि भदोही के औद्योगिक विकास को ध्यान में रखकर पदाधिकारियों का चयन हो। ऐसे लोग भी हैं जो कहते हैं कि चयन करते समय उम्र, काबलियत और पहुंच वाले को वरीयता मिलनी चाहिए। एजीएम में एक दिन ही बचे हैं। चर्चा है कि यदि वर्तमान अध्यक्ष को एक्सटेंशन नहीं मिला तो अध्यक्ष पद की दौड़ में हाजी अब्दुल हादी अंसारी, अरशद वजीरी, तनवीर हुसैन, रवि पाटोदिया के नाम फिलहाल लिए जा रहे हैं। ये सभी लोग पूर्व में मानद सचिव पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उधर, पैनल के सदस्यों एकमा के पांच पूर्व अध्यक्षों नसरुल्लाह अंसारी, राजाराम गुप्ता, प्रकाश चंद्र जायसवाल, कैलाश बरनवाल, हाजी शौकत अली अंसारी के सामने इस बात का खासा दबाव है कि उन्हें मिलकर अध्यक्ष और मानद सचिव की ऐसी जोड़ी का चयन करना होगा, जो इंडस्ट्री की जरूरत पर न केवल लखनऊ-नई दिल्ली की दौड़ लगा सके बल्कि आवश्यकता पड़ने पर अपनी पहुंच के सहारे कालीन उद्योग के लिए कुछ बेहतर कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें