फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री से मारपीट और लूट मामले में हुई पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। रेलवे महकमा लाख कवायद कर ले, लेकिन सुस्त कर्मचारियों और बेलगाम रेलवे प्रशासन के कारण आम यात्रियों तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाना तो दूर, उन्हें सुरक्षा दे पाने में भी असफल साबित हो रही है। बीते दिनों ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर रेलवे यात्री के साथ मारपीट लूटपाट के बाद उसे चाकू मारकर, जहां घायल कर दिया गया, वहीं इस घटना के पर्दाफाश में पुलिस अभी तक नाकाम साबित हुई है। सोमवार को कैंट वाराणसी जीआरपी कोतवाल अशोक कुमार दुबे के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज माधोसिंह बुद्धिसागर यादव और एसआई सच्चिदानंद राय ने दल बल के साथ घटनाक्रम में जांच पड़ताल की। इस दौरानसूत्रों के हवाले से पता चला कि शक की सुई जहां अवैध वेंडरों पर घूम रही है, वहीं ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अवैध वेंडरों और पूर्व में किए गए अपराधीक कार्यों में शामिल लोगों की पहचान भी की जा रही है। रेलवे पुलिस कोतवाली गोपीगंज पुलिस से संपर्क कर आसपास के ग्रामीण अंचलों के अपराधियों के इतिहास को भी खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही मामले में सफलता मिल जाएगी। बता दें कि इस घटना से पूर्व चौरीचौरा, पटना-सिकंदराबाद, मंडुआडीह एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में भी लूटपाट की घटनाएं हुई हैं, जिस पर पुलिस कोई वर्कआउट नहीं कर सकी। नागरिकों ने मांग की है कि रेलवे पुलिस शीघ्र मामले की पर्दाफाश करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें