फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वनाथ कॉरिडोर का काम नहीं रुकेगा : अमिताभ कांत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और परिक्षेत्र के विस्तार का काम किसी कीमत पर नहीं रुकेगा। काशी विकास समिति के 11 बिंदुओं के प्रस्तावों और सुझावों के अनुरूप कॉरिडोर परियोजना के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। ये बातें रविवार को यहां नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने कहीं।
विज्ञापन

मंदिर परिक्षेत्र का जायजा लेने के साथ ही सीईओ ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। परिक्षेत्र के निरीक्षण के दौरान कहा कि उनके स्तर से विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए जो भी संभव होगा वह अवश्य करेंगे। उन्होंने कॉरिडोर से जुड़े अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि विस्तारीकरण का काम रुकने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह से मंदिर परिक्षेत्र में चल रहे कार्यों की जानकारी ली और उनका अवलोकन किया। अधिकारियों ने उन्हें मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाआें के विस्तार के लिए कराए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। मंदिर परिक्षेत्र के विस्तारीकरण की अब तक की प्रगति उन्हें बताई। इस अवसर पर काशी विकास समिति की ओर से उन्हें पुस्तक ‘द बुक आफ बनारस’ भेंट की गई। समिति ने 11 बिंदुओं से जुड़े सुझाव पत्र भी चेयरमैन को सौंपे। इसमें श्रद्धालुओं की सुविधा, विग्रहों को व्यवस्थित करने, अवैध कब्जों को हटाने और परियोजना का नाम काशी विश्वनाथ गंगे करने का सुझाव दिया गया है। समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर विस्तारीकरण योजना का लोग स्वार्थवश विरोध कर रहे हैं और इसमें बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। इस दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह, आलोक सिंह, चंद्रशेखर कपूर, डॉ. अजीत सैगल, संदीप पंड्या, आदेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें