फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा गाजी मियां का मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। गाजी मियां का चार दिवसीय पारंपरिक मेला रविवार से शुरू होगा। मेले की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। दोपहर में जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और एसपी सचिंद्र कुमार पटेल ने मेला स्थल पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बिजली-पानी, प्रकाश और सुरक्षा के इंतजामों को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

गाजी मियां के मेले में भीड़ के मद्देनजर मेला कमेटी एक माह पहले से तैयारियों में जुटी थी। नगर पालिका प्रशासन भी एक सप्ताह से तैयारियों को लेकर सक्रिय था। शनिवार को मेला क्षेत्र में पहुंचे डीएम ने तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा के बावत एसपी ने बताया कि कोतवाली को फोर्स मुहैया कराई गई है। चार दिन तक मेले में फोर्स तैनात रहेगी।
उधर पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि अस्थाई पेयजल पाइपलाइन बिछाने के साथ ही चार टैंकर हर समय मौजूद रहेंगे। साफ सफाई और प्रकाश व्के भी माकूल इंतजाम किए गए हैं। कैंप भी लगाया जाएगा, जिसके माध्यम से खोए बच्चों के बारे में सूचना प्रसारित की जाएगी। उधर, मेले में जगह-जगह दुकानें खुलने के साथ और झूले भी लग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें