फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीआई से नहीं मिल रहा कैश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रिजर्व बैंक आफ इंडिया की ओर से पर्याप्त करेंसी न मिलने की वजह से ही शहर में कैश का संकट बना हुआ है। न केवल बैंक बल्कि एटीएम से भी लोगों को धन नहीं मिल पा रहा है। लगन शुरू होने वाला है अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जिसके घर में शादियां होनी है, उनकी मुश्किलें भी बढ़ जाएंगी। इस बीच जिले के विभिन्न बैंकों की ओर से आरबीआई को करीब 500 करोड़ से अधिक रुपये की मांग की गई है, जिससे कि कैश के संकट से उबरा जा सके।
विज्ञापन

जिले में विभिन्न बैंकों के कुल 600 से अधिक एटीएम हैं। पिछले पंद्रह दिन से एटीएम में कैश की किल्लत बनी है। इसमें एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूबीआई, पीएनबी आदि बैंकों के कुछ एटीएम पर तो नो कैश का बोर्ड लगा है जबकि कुछ जगहों पर तो पैसे निकालने की लिमिट तय कर दी गई है। ऐसा इसलिए कि एटीएम पर आने वाले अधिक से अधिक लोगों की जरूरतों को पूरा किया जा सके।
पंद्रह दिन से कैश का संकट बने रहने की मुख्य वजह आरबीआई की ओर से बैंकों को पर्याप्त करेंसी न मिलना है। इस वजह से बैंकों पर दबाव भी बढ़ा है। सूत्रों के मुताबिक इस बीच बैंक अधिकारियों ने आरबीआई को करीब 500 करोड़ से अधिक रुपयों की मांग की है। इसमें 100, 500 और 2000 की करेंसी मांगी गई है। हालांकि अभी पंद्रह दिन इस संकट से उबरने में लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें