फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने की थी दिव्यांग चालक की हत्या0

विज्ञापन
विज्ञापन
दानगंज। चोलापुर थाना अंतर्गत कटारी निवासी दिव्यांग ट्रैक्टर चालक संतलाल पाल उर्फ संवरू की हत्या गांव निवासी उसके दोस्त प्रिंस बनवासी ने की थी। चोलापुर पुलिस ने प्रिंस के खिलाफ हत्या, शव छिपाने और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। प्रिंस को हिरासत में लेकर पुलिस वारदात की वजह और इसमें शामिल रहे अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

कटारी गांव निवासी संतलाल 23 मार्च को प्रिंस के साथ ट्रैक्टर ट्राली लेकर धान लेने चंदौली गया था। तीन दिन तक ट्रैक्टर लेकर संतलाल वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की और चोलापुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। तफ्तीश में जुटी पुलिस को इसी बीच बुधवार को पता लगा कि बिहार के कैमूर जिला के अघोरा थाना स्थित पहाड़ी क्षेत्र में एक शव पड़ा हुआ है। व्हाट्सएप पर शव की फोटो मंगा कर तस्दीक की गई तो संतलाल का निकला। इसके बाद चोलापुर पुलिस और संतलाल के परिजन कैमूर गए और पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर वापस आए। शव के साथ ही ट्रैक्टर ट्राली भी थोड़ी दूर स्थित एक मिल के समीप से बरामद हो गई। इस संबंध में चोलापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रिंस साजिश में शामिल होकर संतलाल को चंदौली ले गया था। वारदात में और कौन शामिल रहा इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें