दुर्गागंज। थाना क्षेत्र के ग्राम कुढ़वा में गुरुवार को दोपहर तीन बजे हाईटेंशन के लटकते तार में शार्ट सर्किट होने से आठ किसानों की पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि कुढ़वा निवासी नन्हे लाल शुक्ला, लाल चंद शुक्ला, उमाशंकर शुक्ला, विजय कुमार शुक्ला, राम प्रसाद पाल, विजयलाल पाल, भागीरथी, नाटे पाल की तैयार गेहूं फसल शार्ट सर्किट से आग लगने से जल गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, मगर पूरी फसल जल गई।