फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी...

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

रोबोकॉन में आईआईटी बीएचयू ने की भागीदारी
- संस्थान के 16 छात्र टीम रोबोकॉन में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। विश्व के बड़े रोबोटिक्स प्रतियोगिता में से एक ‘एबीयू रोबोकॉन 2018’ में पहली बार आईआईटी बीएचयू की टीम ने हिस्सा लिया। पुणे में एक से तीन मार्च के बीच हुए इस ‘एशिया पैसिफिक रोबोट कांटेस्ट’ के नेशनल राउंड में उन्होंने अपने रोबोटिक्स का कमाल दिखाया। भले ही उनका चयन सेमीफाइनल के लिए नहीं हो पाया लेकिन टीम ने एक बेहतरीन अनुभव हासिल जरूर किया।
आईआईटी बीएचयू के 16 छात्रों की टीम ‘टीम रोबोकॉन’ ने इस बार ‘एशिया पैसिफिक रोबोट कांटेस्ट - एबीयू राबोकॉन 2018’ में हिस्सा लिया। इस बार रोबोकॉन की थीम वियतनाम के एक लोक खेल पर आधारित थी जिसमें रोबोट्स को एक रिंग के अंदर से शटर कॉक फेंकने थे। पुणे में हुए नेशनल राउंड में 107 कॉलेजों ने हिस्सा लिया। इसमें आईआईटी की टीम भी शामिल थी। एकांश गुप्ता के नेतृत्व में हिमांशु मौर्या, शुभम, सागर अगलावे, पार्थ श्यारा, प्रमोद घुगे, विभोर कंसल समेत अमृतांशु राज, मोहित कुमार, अनुज सिंह, प्रत्युष साहू, मयंक बंसल, रजत खंडेलवाल, आयुष बहल, सचिन सिंघल और विशाल शेखर सिंह इन टीम में शामिल थे। टीम रोबोकॉन आईआईटी बीएचयू की चौथी टेक्निकल टीम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पहली बार विश्व स्तर की इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। हम भले ही सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएं लेकिन प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर बहुत कुछ सीखने और अनुभव करने का मौका मिला जिसके जरिये अगले साल हम और बेहतर करेंगे। - एकांश गुप्ता, टीम कैप्टन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें