फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनिरीक्षक और सफाई पर्यवेक्षक भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के सरस्वती फाटक पर शनिवार को रेड कारपेट बिछाने और दर्शनार्थी के साथ दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस के एसआई व सफाई पर्यवेक्षक में भिड़ंत हो गई। तू-तू, मैं-मैं से शुरू हुई बात हाथापाई ओर गाली-गलौज तक तक पहुंच गई। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। उच्चाधिकारियों का कहना है कि इस मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह 11 बजे सफाई पर्यवेक्षक योगेंद्र गर्ग सरस्वती फाटक पर साफ-सफाई कराने पहुंचा था। पर्यवेक्षक ने पहले दर्शनार्थियों के साथ दुर्व्यवहार शुरू किया और सुरक्षाकर्मियों के रोकने पर उनसे उलझ गया। विवाद के दौरान दोनों तरफ से गालीगलौज और दलाली के आरोप-प्रत्यारोप लगने से दर्शनार्थी सकते में आ गए। सरस्वती फाटक पर दर्शन के लिए खड़े दर्शनार्थी और दुकानदार मूक दर्शक बने दोनों की हरकतों को देख रहे थे। विवाद बढ़ता देखकर मौके पर तैनात अन्य सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। पुलिसकर्मियों का कहना था कि उक्त पर्यवेक्षक आए दिन किसी न किसी से विवाद करता रहता है। शिकायतों के बाद भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण उसकी हरकतें बढ़ती जा रही हैं। इस संदर्भ में एसपी ज्ञानवापी शैलेंद्र राय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें