फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम जी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी...

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। राम जी की निकली सवारी, राम जी की लीला है न्यारी...की धुन पर नाचते गाते श्रद्धालुओं का रेला जब ज्ञानवापी परिसर से निकला तो सभी लोग मगन हो उठे। श्रीराम दरबार की झांकी के दर्शन के लिए सड़क पर लोगों का तांता लगा रहा। गुरुवार को ज्ञानवापी कथा स्थल प्रांगण से निकली शोभायात्रा में गाजा-बाजा, भजन, कीर्तन, भक्ति गीतों पर झूमते हुए श्रद्धालु भी चल रहे थे। भक्तों ने जगह-जगह श्रीराम की आरती उतारी और पुष्पवर्षा से प्रभु श्रीराम की प्रतिमा का स्वागत किया।
विज्ञापन

गुरुवार को ज्ञानवापी परिसर से निकली शोभायात्रा मैदागिन, लहुराबीर, पांडेयपुर, आशापुर होते हुए गौशाला कैथी धूमधाम से पहुुंची। नवान्ह पाठ की पूर्णाहुति के बाद यज्ञाचार्य सूर्यलाल शास्त्री के सानिध्य में 111 भूदेवों एवं श्रद्धालुओं के साथ शोभायात्रा निकली। कैथी पहुंचने पर श्री राम दरबार को कैथी मंदिर में विराजमान किया गया। तत्पश्चात प्रभु की भक्तों ने आरती उतारी। दोपहर के बाद गौशाला में भंडारे का आयोजन किया गया। इसके साथ ही नौ दिवसीय श्रीराम चरित मानस नवान्ह ज्ञान महापरायण यज्ञ की पूर्णाहुति हो गई। शोभायात्रा में सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, प्रतीक गुप्ता, प्रिया अग्रवाल, राधेश्याम लोहिया, संदीप अग्रवाल, पद्माकर पांडेय, गोपी नाथ सर्राफ, कमल अग्रवाल, किशन केशरी, दीपक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें