फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं की कलाकृतियों ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को चित्रकला परिषद ओर से मिनीएचर कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक 48 मीनिएचर कलाकृति प्रस्तुत किया। अलग-अलग विधा को प्रदर्शित करने वाली कलाकृतियों को देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. शुभ्रा श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि मानवीय संवेदनाओं को मूर्त रूप देने में एक कलाकार की अहम भूमिका होती है। कहा कि सृष्टि के आरंभ से ही कला मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा रही है। अध्यक्षता कर रहे राजनीति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. डीएन सिंह ने कहा कि कला अपनी लालित्य से एक ओर प्रेम और आनंद का प्रसार करती है तो वहीं दूसरी ओर समाज को जोड़ने का सामर्थ्य भी इसमें विद्यमान होता है। भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह यादव ने मुगलकालीन कला शैली के माध्यम से मिनीएचर कला शैली पर पर प्रकाश डाला। इस दौरान 22 रंगीन और 26 शेडिंग स्केच समेत कुल 48 कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जिनमें कुछ कलाकारों की कलाकृतियों ने विशेष रूप से लोगों का मन मोहा। इस मौके पर डॉ. प्रभात वर्मा, किशोरी लाल, घनश्याम मिश्र, मनोज अवस्थी, महेंद्र कुमार, इंग्लेश भारती, कल्पना आदि मौजूद रहे। विभागाध्यक्ष डॉ. रोशन प्रसाद ने आए लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें