फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर। डुबकिया बाजार के समीप शनिवार को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक पंकज पांडेय (37) गंभीर रूप से घायल हो गए। सौ नंबर की सूचना पर पहुंची पुलिस पंकज को दीनदयाल अस्पताल ले जा रही थी लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कैंट थाना अंतर्गत खजुरी निवासी सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी कैलाशपति पांडेय के इकलौते पुत्र पंकज पांडेय डुबकिया प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। रोजाना की तरह वे शनिवार की सुबह भी स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान डुबकिया बाजार के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने पंकज की बाइक पर जोरदार टक्कर मारी। हादसे में गंभीर रूप से घायल पंकज को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईगांव ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें दीनदयाल अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, हादसे में पंकज की मौत की सूचना के बाद परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवारीजनों ने बताया कि पंकज एक बेटे और एक बेटी के पिता थे।
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार गंगा में गिरा
चौबेपुर। बलुआ घाट पुल पर शनिवार की शाम वाराणसी से चंदौली के रानेपुर स्थित घर जा रहे दिनेश मौर्या की बाइक पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। बोलेरो की टक्कर से दिनेश बाइक समेत गंगा में जा गिरा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस दिनेश की खोजबीन में जुटी थी। उधर, जानकारी मिलने पर प्रदेश के राज्यमंत्री अनिल राजभर ने एनडीआरएफ को खोजबीन के काम में लगने का निर्देश दिया। इलाके में चर्चा यह भी रही कि युवक बाइक से नहीं पैदल जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें