फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो सवार छात्राओं के साथ सरेराह छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत बीते हफ्ते पुलिस ने जिले भर के स्कूल-कालेजों में जाकर छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर और 100 व 1090 नंबर का महत्व बताया था। मगर, शोहदों ने पुलिस के एक हफ्ते के अभियान की हवा निकाल कर रख दी है। इसी क्रम में बुधवार को शोहदों ने ऑटो सवार छात्राओं से विश्वेश्वरगंज से राजघाट तक सरेराह छेड़खानी की। चालक के विरोध करने पर शोहदों ने उसकी पिटाई की और फिर भाग निकले। घटना की जानकारी ऑटो चालक ने आदमपुर पुलिस को दी है। उधर, शिवपुर क्षेत्र में रविवार को छेड़खानी का विरोध करने पर फुटबाल खिलाड़ी सक्षम को चाकू मारने वालों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

कोतवाली थाना अंतर्गत विश्वेश्वरगंज से बुधवार की दोपहर राजघाट जा रहे एक ऑटो में तीन छात्राएं सवार थीं। इसी दौरान बाइक सवार शोहदे ऑटो के पीछे लग गए और छात्राओं से छेड़खानी करने लगे। ऑटो चालक ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की गई। इसी बीच राजघाट निवासी ऑटो चालक ने आदमपुर पुलिस को सूचना देने के साथ ही प्रहलाद घाट के समीप बाइक सवार शोहदों को पकड़ लिया। इस पर शोहदे बाइक भाग छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बाइक कब्जे में लिया है। आदमपुर पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार मामला छेड़खानी का नहीं बल्कि मारपीट का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें