वाराणसी। एमएसएमई विकास संस्थान, पावर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया. और भेल के संयुक्त संयोजन में बुधवार को स्टेट लेवल वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन एमएसएमई संस्थान के सभागार में हुआ। इसमें एमएसएमई की पब्लिक प्रोक्योरमेंट पालिसी तथा अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। समारोह में मुख्य अतिथि पॉवर ग्रिड ऑफ इंडिया लिमिटेड के महाप्रबंधक नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि उद्यमी सरकार की योजनाआें से अपडेट रहकर लाभ उठाएं। पुराने मार्केट के बजाय नए बाजार तलाश करें। उन्होंने नए उद्यमियों का प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।
आईआईए के अध्यक्ष राजेश भाटिया ने उद्यमियों से भारत सरकार के ऐसे आयोजनों का लाभ उठाने को कहा। सीनियर इंजीनियर भेल आकाश मिश्रा ने वेंडर पंजीकरण प्रक्रिया तथा भेल में बिजनेस स्कोप के बारे में जानकारी दी। संस्थान के सहायक निदेशक ओपी पटेल नेे प्रमुख जानकारी दी। उपनिदेशक वीके वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में उपमहाप्रबंधक पावर ग्रिड सुधाकर गुप्ता, विनोद जायसवाल, सतीश नेमा, सुरेंद्र शर्मा, वीके राना आदि मौजूद रहे।