फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशस्त्र सलामी मामले में रिपोर्ट का इंतजार, होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बड़ागांव क्षेत्र में पार्थिव शव को बिना प्रावधान के सशस्त्र सलामी देने वाले दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। एसएसपी ने साफ किया है कि खाकी वर्दी और शस्त्र का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्राधिकारी बड़ागांव की जांच रिपोर्ट का इंतजार है और उसी के आधार पर दंड का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन

बड़ागांव क्षेत्र में बीते 11 नवंबर को बुजुर्ग शारदा देवी के निधन की जानकारी पाकर पहुंचे दरोगा उदयभान सिंह और दो सिपाहियों ने उनके पार्थिव शव को राजकीय सम्मान की तरह सशस्त्र सलामी दी थी। जबकि, निर्धारित प्रावधानों के तहत वो सशस्त्र सलामी के लिए अर्ह नहीं थीं। पुलिसकर्मियों से हुई चूक से संबंधित समाचार ‘अमर उजाला’ ने 12 नवंबर को प्रकाशित किया तो महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ बड़ागांव को सौंप कर उनसे रिपोर्ट मांगी है। इस संबंध में बुधवार को एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि सीओ बड़ागांव को जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। दोषी मिले पुलिसकर्मियोें के खिलाफ हर हाल में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें