फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालवीय क्लब ने शिवपुर को 24 रन से दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बनारसी लाल वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित निखिल यादव मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में मालवीय क्रिकेट क्लब ने जीत के साथ आगाज किया। डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान पर सोमवार को मालवीय क्रिकेट क्लब ने शिवपुर क्रिकेट अकादमी को 24 रन से मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

सोमवार को शिवपुर क्रिकेट अकादमी की टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मालवीय क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 150 रन बनाए। टीम की ओर से मोदित ने 61, राहुल ने 27 और नितेश ने 19 रन का योगदान किया। शिवपुर की ओर से वीर ने चार, अमित ने दो विकेट झटके। जवाब में खेलने उतरी शिवपुर की पूरी टीम 18.3 ओवर में 126 रन पर ढेर हो गई। मालवीय क्रिकेट क्लब की ओर से नीतेश ने तीन, रत्नेश ने दो विकेट लिए। मैन आफ द मैच का पुरस्कार मोदित राय को दिया गया। मैच के अंपायर प्रिंस व दीपक रहे। प्रतियोगिता के दौरान हरिवंश सिंह, मनोज श्रीवास्तव, विनोद कुमार बिंद, बाबू यादव, प्रवीण, राहुल, दीपक, संतोष, अमित, सलमान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें