वाराणसी। आसमान में चांद के दीदार के साथ ही ख़ुशियाँ लेकर ईद आ गयी। शाम मगरिब बाद से ही फि जा में पटाखों का शोर और ईद मुबारक हो ईद मुबारक हो की सदा गूंज उठी। इसके बाद जहां कालोनियों में खूब आतिशबाजी हुई और मुबारकबाद देने का सिलसिला शाम से ही शुरू होकर पूरी रात चलता रहा। देर शाम चाँद कमेटी के एलान के बाद ईद की तैयारियों ने तो जैसे जोर पकड़ लिया। बेनियाबाग से दशाश्वमेध घाट तक सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा।
रविवार को आसपास के शहरों में शाम सवा सात बजे तक चांद का ऐलान हो गया। ऐसे में दूसरे शहरों से चांद के ऐलान होने के बाद बनारस में भी लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देनी शुरू कर दी। देर शाम क रीब साढ़े आठ बजे यहां भी हेलाल कमेटी ने चांद होने का ऐलान कर दिया। लल्लापुरा के हस्सान मालिक और अब्दुल हक ने चांद की शहादत दी। वहीं दूसरे जिलों से भी फ ोन पर लोगों की दी गयी शहादत के बाद नई सड़क लंगड़ा हाफि ज मस्जिद में इजतेमाई रुय्यते हेलाल कमेटी की हुई बैठक में नमचांद का एलान किया गया। मौलाना जकिउल्लाह कादरी ने इसकी अध्यक्षता की। चांद कमेटी के संयोजक अशरफ ने जानकारी दी। उधर मरकज़ी रुय्यते हेलाल की बैठक मदनपुरा में हुई। यहाँ काजी- ए-शहर मौलाना गुलाम यासीन ने चांद होने का ऐलान किया।
00000000000
रात भर गुलजार रहा बाजार, खूब हुई खरीददारी
चांद का ऐलान होने की खबर के बाद से तो मुबारकबाद का सिलसिला पूरी रात चला। उधर फ ोन और मोबाइल पर मैसेज के जरिये भी लोगों ने ईद की मुबारकबाद दी। लोगों ने महीने भर रमजान की इबादत और इंतजार का ऊपर वाले ने रोजेदारों को जब ईद के तौर पर तोहफ ा दिया तो लोग खुशी से झूम उठे। उसके बाद तो जैसे घर से लेकर बाजार तक दोगुनी रौनक छा गई। इस दौरान बेनियाबाग से लेकर नई सड़क, गिरिजाघर, दशाश्वमेध, चौक, हड़हा सराय में लगे बाजार रात भर गुलजार रहे। बच्चों के साथ बड़ों ने भी अपने-अपने जरूरत के कपड़े, सजावट के सामान, मिठाई, सेवई आदि की खरीददारी की।
000000000000
मस्जिदों, ईदगांहों में होगी ईद की नमाज
जिले के मस्जिदों और ईदगाहों में रविवार को ईद के नमाज की तैयारियां दिन भर चलती रही। सोमवार को सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े दस बजे तक नमाज अदा की जाएगी। उधर शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता सैयद फरमान हैदर ने बताया कि चांद का ऐलान हो चुका है। सोमवार को तीस शिया मस्जिदों में नमाज पढ़े जांएगे। इसके माध्यम से मुल्क और मिन्नत के लिए दुआख्वानी होगी।