फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोवेशन काउंसिल में बीएचयू को 4 स्टार रैकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल की ओर से देश भर के विश्वविद्यालयों की जारी रिपोर्ट में बीएचयू को इनोवेशन की श्रेणी में यूपी नार्थ जोन में 4 स्टार रैकिंग मिली है। इस श्रेणी में विश्वविद्यालय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। काउंसिल की ओर से सबसे न्यूनतम 1 स्टार और सबसे अधिक 4 स्टार संस्थानों को दिया गया है।
विज्ञापन

बीएचयू में इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल के अध्यक्ष प्रो. एस श्रीकृष्णा एवं संयोजक डॉ. मनीष अरोरा ने बताया कि परिषद के माध्यम से विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं को इनोवेशन से संबंधित जानकारियां और सुविधाएं प्रदान कराई जातीं हैं। इसके तहत वो अपने विषय के अध्ययन के साथ साथ इनोवेशन के क्षेत्र में भी रोचक और खोजपूर्ण कार्य करते हैं। वर्ष 2020-21 में निर्धारित तीन वर्गों में एमआईसी ड्रीवेन गतिविधियां, आईआईसी ड्रीवेन गतिविधियां एवं सेल्फ ड्रीवेन गतिविधियों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर दृश्य कला संकाय प्रमुख प्रो. हीरालाल प्रजापति, प्रो. पीवी राजीव आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें