फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के आठ विधानसभा क्षेत्रों में 36667 युवा पहली बार करेंगे मतदान

Mon, 16 Jan 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
18 से 19 साल के बीच है इनकी उम्र - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में इस बार वाराणसी जिले में 36667 मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। ये वो युवा मतदाता हैं जिनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है। यह विधानसभा चुनाव उनके लिए पहला अवसर होगा जब वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 
विज्ञापन

इन युवा मतदाताओं में 19930 पुरुष हैं और 16734 महिलाएं हैं।
ऐसे युवा मतदाताओं की तादाद सर्वाधिक अजगरा विधानसभा क्षेत्र में है। यहां  6668 युवा मतदाता वोटर बने हैं।  जबकि सबसे कम युवा मतदाता कैंट विधानसभा क्षेत्र में हैं।  
आठों विधानसभा क्षेत्रों में इन युवाओं को मिलाकर इस बार कुल 122536 लोग नए वोटर बने हैं।
पिछले कुछ दिनों में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और कटवाने के साथ ही ऐसे लोगों की संख्या भी काफी रही, जिन्होंने अपने नाम और पते में संशोधन कराया।
निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 33 हजार 261 लोगों ने विशेष मतदाता पुनरीक्षण के दौरान अपने नाम और पते में संशोधन कराया। वहीं 2664 लोगों ने अपना बूथ संशोधन कराया।
विज्ञापन

ये वो लोग हैं जिन्होंने एक ही विधानसभा क्षेत्र में रहते हुए अपना मकान बदला है।  2012 विधानसभा के चुनाव में लोगों को जो मतदाता पहचान पत्र मिले थे, उनमें कई त्रुटियां थीं।
ऐसे मतदाताओं को इस बार पुनरीक्षण के दौरान संशोधन कराने के लिए फार्म सात भरने का विकल्प उपलब्ध कराया गया था। घर-आवास बदलने वालों के लिए पते में संशोधन कराने का विकल्प था। 
विज्ञापन


18 से 19 साल के नए मतदाता
विधानसभा      पुरुष       महिला
पिंडरा             3157        2553
अजगरा           3449        3219
शिवपुर            3301        2940
रोहनिया         2125          1665
उत्तरी              1926          1368
दक्षिणी            1511          1273
कैंट                  1242          1038
सेवापुरी             3219          2778
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें