18 से 19 साल के बीच है इनकी उम्र
- फोटो : फाइल फोटो
विधानसभा चुनाव में इस बार वाराणसी जिले में 36667 मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। ये वो युवा मतदाता हैं जिनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है। यह विधानसभा चुनाव उनके लिए पहला अवसर होगा जब वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
इन युवा मतदाताओं में 19930 पुरुष हैं और 16734 महिलाएं हैं।
ऐसे युवा मतदाताओं की तादाद सर्वाधिक अजगरा विधानसभा क्षेत्र में है। यहां 6668 युवा मतदाता वोटर बने हैं। जबकि सबसे कम युवा मतदाता कैंट विधानसभा क्षेत्र में हैं।
आठों विधानसभा क्षेत्रों में इन युवाओं को मिलाकर इस बार कुल 122536 लोग नए वोटर बने हैं।
पिछले कुछ दिनों में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और कटवाने के साथ ही ऐसे लोगों की संख्या भी काफी रही, जिन्होंने अपने नाम और पते में संशोधन कराया।
निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 33 हजार 261 लोगों ने विशेष मतदाता पुनरीक्षण के दौरान अपने नाम और पते में संशोधन कराया। वहीं 2664 लोगों ने अपना बूथ संशोधन कराया।
ये वो लोग हैं जिन्होंने एक ही विधानसभा क्षेत्र में रहते हुए अपना मकान बदला है। 2012 विधानसभा के चुनाव में लोगों को जो मतदाता पहचान पत्र मिले थे, उनमें कई त्रुटियां थीं।
ऐसे मतदाताओं को इस बार पुनरीक्षण के दौरान संशोधन कराने के लिए फार्म सात भरने का विकल्प उपलब्ध कराया गया था। घर-आवास बदलने वालों के लिए पते में संशोधन कराने का विकल्प था।
18 से 19 साल के नए मतदाता
विधानसभा पुरुष महिला
पिंडरा 3157 2553
अजगरा 3449 3219
शिवपुर 3301 2940
रोहनिया 2125 1665
उत्तरी 1926 1368
दक्षिणी 1511 1273
कैंट 1242 1038
सेवापुरी 3219 2778