वाराणसी जिले में रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल को भी 20 बेड का कोविड हास्पिटल बना दिया गया है। इसके बाद अब सरकारी अस्पताल सात हो गए हैं, जहा कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज होगा। जिले में 7 सरकारी और 51 निजी अस्पतालों में मिलाकर कुल मिलाकर 2169 बेड में 354 बेड खाली पड़े हैं।
जिला प्रशासन की ओर से रविवार को एनआईसी की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार सरकारी अस्पतालों में 90 बेड और निजी अस्पतालों में भी 264 बेड खाली हैं। ऐसे में मरीजों के इलाज को लेकर अब लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। जिला प्रशासन की ओर से एनआईसी के पोर्टल को दिन में दो बार अपडेट भी किया जा रहा है, जिससे कि लोगों को Varanasi.nic.in पर खाली बेड सूचनाएं भी अपडेट मिलती रहे।
रामनगर अस्पताल में शनिवार को ही ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन होने के बाद रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसे कोविड हास्पिटल बनाया गया है। अभी रविवार को यहां कोई मरीज भर्ती नहीं हुआ।
अस्पताल कुल बेड खाली
सरकारी अस्पताल 783 90
निजी अस्पताल 1386 264
सरकारी अस्पताल कुल बेड खाली
बीएचयू अस्पताल 310 --
बीएचयू ट्रामा सेंटर 95 15
दीनदयाल अस्पताल 180 33
होमी भाभा कैसंर अस्पताल98 12
ईएसआईसी हास्पिटल 40 10
बीएलडब्ल्यू 40 ---
लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल 20---20
निजी अस्पताल कुल बेड खाली
एपेक्स हास्पिटल 100 -
पॉपुलर हास्पिटल ककरमता 100 11
हेरिटेज मेडिकल कालेज 75 --
मेडविन 60 55
ओरियाना हास्पिटल 60 7
पॉपुलर हास्पिटल बच्छाव 40 ---
नोवा हास्पिटल 40 --
मैक्सवेल हास्पिटल 40 10
सिंह मेडिकल सर्जिकल 40 8
दीर्घायु हास्पिटल 35 5
शुभम सदभावना लंका 30 4
शिव सर्जिकल हास्पिटल 30 8
ओपल हास्पिटल 30 -
ओमेगा हास्पिटल 30 -
एसएएस हास्पिटल 28 5
साई नाथ हास्पिटल 25 6
लक्ष्मी हास्पिटल 25 --
मेरेडियन हास्पिटल 25 10
अलकनंदा हास्पिटल 25 --
कल्पना मल्टी स्पेशियलिटी 23 23
एलायंस हास्पिटल 23 ---
रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम 20----0
सूर्योदय हास्पिटल 20 6
त्रिमूर्ति हास्पिटल 20 4
गैलेक्सी हास्पिटल 20 ---
मणि हास्पिटल 20 -
वर्सोवा हास्पिटल 20 12
फोर्ड हास्पिटल 20 2
ज्ञान विष्णु हास्पिटल 20 -
आशीर्वाद मल्टी स्पेशियलिटी 20 ---
इंद्रा हास्पिटल 20 4
रुद्र काशी हास्पिटल 20 14
जेपी नर्सिंग होम 20 ----
केयर हास्पिटल 20 --
महाश्वेता हास्पिटल 18 ----
डीपी मेडिकल सेंटर 18 ---
सार्थक सर्जिकल सेंटर 16 16
सरभ मेडिकल 16 8
कुलवंती हास्पिटल 15 ---
अनंत हास्पिटल 15 -----
आलोक हास्पिटल 15 9
जनता हास्पिटल 15 8
सन्मुख हास्पिटल 15 ----
उपकार हास्पिटल 15 1
रॉयल मैटरनिटी नर्सिंग होम 15 14
शिवम हास्पिटल 15 7
न्यू जागृर्ति हास्पिटल 12 ---
स्मार्ट मेडिसिटी 12 7
रामविलास हास्पिटल 10 ----
मा राजवती हास्पिटल 10 ---
खुशहाल मेमोरियल हास्पिटल 10 --
(जिला प्रशासन की ओर से एनआईसी की वेबसाइट पर रविवार सुबह 10 बजे अपलोड सूची।)
अमर उजाला देगा हर दिन जानकारी
जिले के कोविड अस्पतालों में कितने बेड है और कितने खाली है। इससे जुड़ी हर जानकारी सूची के माध्यम से अमर उजाला आप तक पहुंचाएगा, जिससे कि किसी को भी अस्पताल में बेड के बारे में जानकारी के लिए भटकना न पड़े।