फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अभ्यर्थियों की कैंट पर उमड़ी भीड़, प्रयागराज के लिए चली अतिरिक्त ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन रविवार को कैंट स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी। प्रयागराज रूट पर अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई गई। प्रयागराज संगम (वाया मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़) रूट पर ट्रेन चलाई गई। कैंट से आजमगढ़ के लिए दो, प्रयागराज संगम के लिए दो और बलिया के लिए एक स्पेशल ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे ने भी गोरखपुर, आजमगढ़, प्रयागराज रामबाग, बलिया आदि जगहों के लिए छह जोड़ी ज्यादा ट्रेनें चलाईं। इसके अलावा पवन एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस, एसजेवी पैसेंजर, वाराणसी-जंघई-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ पैसेंजर, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को 30 मिनट से 4.30 घंटे तक रीशेड्यूल किया गया। उधर, परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा होने पर प्रयागराज, आजमगढ़ और लखनऊ जाने वाली बसों के फेरे भी बढ़ाए गए।


कैंट स्टेशन की लिफ्ट में फंसे यात्री
वाराणसी। कैंट स्टेशन स्थित नए भवन की लिफ्ट में रविवार की शाम कुछ यात्री फंस गए। एक मिनट बाद पुनः लिफ्ट चलने से यात्रियों ने राहत की सांस ली। कुछ यात्री प्रथम तल से लिफ्ट के सहारे नीचे उतर रहे थे। शाम 6.46 बजे अचानक बिजली कटने से लिफ्ट बंद हो गया। एक यात्री ने फोन से परिचितों को इसकी जानकारी दी। इसके पहले ही 6.47 बजे बिजली आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें