वाराणसी। करीब 20 साल से व्यापार के लिए ऋण लिए 350 बकायेदारों ने 1.50 करोड़ रुपये जमा नहीं किए हैं। जिला अल्पसंख्यक विभाग अब इनके खिलाफ तहसीलों से आरसी काटने की तैयारी कर रहा है। अल्पसंख्यक विभाग ने टर्म लोन योजना के तहत अल्पसंख्यक समाज के लोगों को ऋण दिलवाया था। उप निदेशक (अल्पसंख्यक) संजय मिश्र ने बताया कि 1995 से शुरू इस योजना के तहत छोटे कारोबार के लिए लोगों को लोन दिया गया था। इसका वितरण 2008 तक दिया गया। इसके बाद यह योजना बंद हो गई। फिर 2019 में शुरू हुई। जिले के 700 लोगों को करीब चार करोड़ ऋण दिया गया। आधे से ज्यादा बकायेदारों ने करीब 350 ने बकाया राशि नहीं दी। इनके खिलाफ अभियान चलाकर वसूली की जाएगी।