जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से कम होता जा रहा है। पिछले चार दिन से जहां हर दिन 50 से भी कम मरीज मिल रहे हैं, वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या भी 300 से कम होकर 272 पहुंच गई है। इस बीच रविवार को जिले में 32 नए मरीज मिले जबकि 81 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया। इस समय जिले का संक्रमण दर भी 98 प्रतिशत हो गया है।
मरीजों की संख्या में कमी आने से स्वास्थ्य विभाग राहत महसूस कर रहा है। इस बीच रविवार को मिली 4250 सैंपल की रिपोर्ट में 4218 की रिपोर्ट तो निगेटिव मिली है। विभिन्न जगहों से 32 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। रविवार को संक्रमण दर भी कम होकर 0.75 तक पहुंच गई है। इधर होम आईसोलेशन में रहने वाले 81 लोगों के स्वस्थ होने से अब तीसरी लहर में डिस्चार्ज होने वालों का ग्राफ भी बढ़कर 13006 हो गया है।
पांच दिन में मरीजों का आंकड़ा
20 फरवरी 32 81
19 फरवरी 37 70
18 फरवरी 30 63
17 फरवरी 39 147
16 फरवरी 55 180
000
कोरोना संक्रमण दर में कमी और रिकवरी रेट बढ़ने से राहत जरूर है, लेकिन लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते रहना चाहिए। विभाग की ओर से भी इसके लिए जागरूक किया जा रहा है।-डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ