फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को निलंबित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक और आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अरविंद सिंह को गुरुवार को शासन ने निलंबित कर दिया। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सिद्धार्थनाथ सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर पिछले दिनों की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में ये कार्रवाई हुई। वहीं, आदेश आने के बाद अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक की ओर से उन्हें आदेश रिसीव करा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें डीजी कार्यालय से अटैच किया गया है।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद सिंह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बनारस शाखा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। गुरुवार दोपहर उनके निलंबन का आदेश शासन से जारी हुआ। अस्पताल में जैसे ही इसकी जानकारी हुई हर कोई चौंक गया। जानकारी के अनुसार, डॉ. सिंह ने पिछले दिनों महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आए स्वास्थ्य मंत्री के कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी। इसके बाद शासन ने जांच कराई। मामला सही मिलने पर डॉ. अरविंद सिंह को कर्मचारी आचरण नियमावली 1999 के तहत निलंबित कर दिया गया। जांच की जिम्मेदारी विशेष सचिव डॉ. आरके गुप्ता को सौंपी गई है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएन श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शासन की कार्रवाई के बाद लिखित आदेश डॉ. सिंह को रिसीव करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें